🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडभगवान कार्तिकेय जल यात्रा में उत्तराखंड...

भगवान कार्तिकेय जल यात्रा में उत्तराखंड क्रांति दल ने कराया विशाल भंडारा, डॉ. आशुतोष भंडारी, बृजमोहन सजवाण व प्रमोद नेगी सहित कई नेता रहे मौजूद

P
By Pahadnews24
June 15, 2026 • 1 min read
भगवान कार्तिकेय जल यात्रा में उत्तराखंड क्रांति दल ने कराया विशाल भंडारा, डॉ. आशुतोष भंडारी, बृजमोहन सजवाण व प्रमोद नेगी सहित कई नेता रहे मौजूद
भगवान कार्तिकेय जल यात्रा में उत्तराखंड क्रांति दल ने कराया विशाल भंडारा, डॉ. आशुतोष भंडारी, बृजमोहन सजवाण व प्रमोद नेगी सहित कई नेता रहे मौजूद (Photo: Pahad News)

चमोली। भगवान कार्तिकेय (कार्तिक स्वामी) में आयोजित पावन जल यात्रा के अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।


 

भंडारे के सफल आयोजन में उत्तराखंड क्रांति दल पोखरी, चमोली ब्लॉक के समस्त कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और संगठन शक्ति का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा में पूरे उत्साह के साथ सहयोग किया।


 

इस अवसर पर बद्रीनाथ विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री बृजमोहन सजवाण, श्री प्रमोद नेगी के विशेष सहयोग से भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। साथ ही केदारनाथ विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. आशुतोष भंडारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अलावा दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


 

कार्यक्रम के अंत में भगवान कार्तिकेय से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए जनसेवा के इस संकल्प को आगे भी निरंतर जारी रखने का संदेश दिया गया।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND