🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का खतरा, 12 जिल...

उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का खतरा, 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी

P
By Pahadnews24
August 10, 2026 • 1 min read
उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का खतरा, 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी
उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का खतरा, 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी (Photo: Pahad News)

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के हाइड्रोमेट डिवीजन स्थित फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने अगले 24 घंटों के लिए फ्लैश फ्लड रिस्क बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के अनुसार 11 अगस्त 2026 की शाम 5:30 बजे तक प्रदेश के 12 जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का जोखिम बना हुआ है। इनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। संभावित खतरे को देखते हुए राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर है और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से प्रदेश की स्थिति पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों, गदेरों और बरसाती जलधाराओं के पास न जाने तथा जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक तेज जलप्रवाह और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों से पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों को पार न करने तथा यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की भी सलाह दी गई है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND