🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतिउक्रांद युवा नेता बलबंत गुसाईं ने घेरा स...

उक्रांद युवा नेता बलबंत गुसाईं ने घेरा सतपाल महाराज, लंबित सड़कों पर जनता ने मांगा जवाब

P
By Pahadnews24
July 6, 2026 • 1 min read
उक्रांद युवा नेता बलबंत गुसाईं ने घेरा सतपाल महाराज, लंबित सड़कों पर जनता ने मांगा जवाब
उक्रांद युवा नेता बलबंत गुसाईं ने घेरा सतपाल महाराज, लंबित सड़कों पर जनता ने मांगा जवाब (Photo: Pahad News)

पौड़ी/बीरोंखाल:
क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को सोमवार को सड़क निर्माण के मुद्दे पर स्थानीय लोगों और उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। मामला बैजरो–वयेड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं विस्तारीकरण से जुड़ा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले सड़क निर्माण का वादा किया गया था, लेकिन वर्षों बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्रांद युवा नेता बलबंत गुसाईं ने मंत्री से सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की समय-सीमा पूछी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों और मंत्री के बीच तीखी बहस हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सवाल पूछे जाने पर मंत्री और उनके पुत्र नाराज़ हो गए तथा जवाब को लेकर माहौल गर्मा गया।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केवल बैजरो–वयेड़ा मोटर मार्ग ही नहीं, बल्कि बीरोंखाल ब्लॉक की कई अन्य महत्वपूर्ण सड़कें भी लंबे समय से अधूरी पड़ी हैं। इनमें गौणीछेड़ा–नानस्यूं रोड, मटेला रोड, कमलिया पल्ला रोड, रातकोट–पंचपुरी रोड, चंदोली–पड़िंदा रोड सहित कई संपर्क मार्ग शामिल हैं। लोगों का आरोप है कि इन सड़कों को लेकर भी चुनाव से पहले आश्वासन दिए गए थे, लेकिन अब तक अधिकांश परियोजनाओं पर अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है।

 

बताया जा रहा है कि भगवती तालिया क्षेत्र में मंत्री के काफिले को रोककर स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर जवाब मांगा। इस दौरान माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर मंत्री सतपाल महाराज या उनके कार्यालय की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


 

राजनीति UTTARAKHAND