नगचूलाखाल सम्मेलन की सफलता पर प्रताप सिंह बसनाल ने जताया आभार, जनता और कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद
सल्ट। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेता एवं 49-सल्ट विधानसभा से प्रताप सिंह बसनाल ने नगचूलाखाल में आयोजित सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं, युवा शक्ति, मातृशक्ति, वरिष्ठजनों, पार्टी नेतृत्व तथा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में उमड़ी भारी जनभागीदारी उत्तराखंड के स्वाभिमान, जनशक्ति और परिवर्तन के प्रति जनता की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश है।
प्रताप सिंह बसनाल ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता और समर्थक की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग उन्हें जनहित, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा उत्तराखंड के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनसरोकारों के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।