🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeदेश / विदेशदिल्ली: 6 मंजिला होटल में भीषण आग, 21 लो...

दिल्ली: 6 मंजिला होटल में भीषण आग, 21 लोगों की मौत; दर्जनों घायल, कई विदेशी नागरिक शामिल

P
By Pahadnews24
June 3, 2026 • 1 min read
दिल्ली: 6 मंजिला होटल में भीषण आग, 21 लोगों की मौत; दर्जनों घायल, कई विदेशी नागरिक शामिल
दिल्ली: 6 मंजिला होटल में भीषण आग, 21 लोगों की मौत; दर्जनों घायल, कई विदेशी नागरिक शामिल (Photo: Pahad News)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 6 मंजिला होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं, जो मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों से थे। हालांकि अभी तक प्रशासन द्वारा विदेशी मृतकों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।


 

जानकारी के अनुसार, “फ्लरिश स्टे” नामक होटल के रेस्टोरेंट क्षेत्र में सुबह करीब 8:50 बजे आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली। आग तेजी से फैलते हुए ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई और बाद में बेसमेंट क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया।


 

हादसे के दौरान कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव में मदद करते हुए नीचे गद्दे बिछाकर कुछ लोगों की जान बचाने की कोशिश की।


 

दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अब तक लगभग 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


 

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।


 

गौरतलब है कि पिछले छह महीनों में दिल्ली में आग से जुड़ी घटनाओं में 66 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


 

देश / विदेश UTTARAKHAND