🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeदेश / विदेशधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्...

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

P
By Pahadnews24
July 26, 2026 • 1 min read
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार (Photo: Pahad News)

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत यह निर्णय लिया गया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अपने मौजूदा खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय का कार्यभार भी संभालते रहेंगे।

 

बताया गया है कि शिक्षा मंत्रालय के कामकाज में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसलिए यह अंतरिम व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। हाल के दिनों में परीक्षा प्रश्नपत्र लीक को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय के दीर्घकालिक पुनर्गठन या नए पूर्णकालिक शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि “राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उनके आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, डॉ. जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी सहित भाजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता उनसे मिलने पहुंचे।


 

देश / विदेश UTTARAKHAND