🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतिकालाढूंगी में उत्तराखंड क्रांति दल को बड...

कालाढूंगी में उत्तराखंड क्रांति दल को बड़ी मजबूती, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग UKD में शामिल

P
By Pahadnews24
July 5, 2026 • 1 min read
कालाढूंगी में उत्तराखंड क्रांति दल को बड़ी मजबूती, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग UKD में शामिल
कालाढूंगी में उत्तराखंड क्रांति दल को बड़ी मजबूती, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग UKD में शामिल (Photo: Pahad News)

कालाढूंगी: उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।

 

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक एवं पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी तथा पूर्व विधायक नारायण सिंह जन्तवाल की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर काशी सिंह ऐरी ने कहा कि “उत्तराखंड की जनता अब क्षेत्रीय विकल्प को मजबूती देने का मन बना चुकी है। राज्य के मूल मुद्दों—भू-कानून, मूल निवास, रोजगार और पलायन—पर लगातार संघर्ष कर रही उत्तराखंड क्रांति दल से बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता बदलाव चाहती है।”

वहीं पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि “उत्तराखंड के हितों की रक्षा केवल एक मजबूत क्षेत्रीय राजनीतिक शक्ति ही कर सकती है। आज कालाढूंगी में सैकड़ों लोगों का पार्टी से जुड़ना संगठन के बढ़ते जनाधार का संकेत है। आने वाले समय में उत्तराखंड क्रांति दल गांव-गांव तक अपनी विचारधारा और जनसरोकारों को लेकर पहुंचेगा।”

 

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप चौहान, युवा प्रकोष्ठ नैनीताल के जिलाध्यक्ष कुलदीप बोहरा, जिला मीडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ सुजल पंवार, नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री महेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ विक्की बोहरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन राज्यहित के मुद्दों पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को उत्तराखंड क्रांति दल से जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ


 

राजनीति UTTARAKHAND