🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतिवीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर टिप्पणी से बढ़...

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत का वीडियो वायरल

P
By Pahadnews24
July 3, 2026 • 1 min read
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत का वीडियो वायरल
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत का वीडियो वायरल (Photo: Pahad News)

देहरादून। लैंसडाउन से भाजपा विधायक दिलीप रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे महान स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को लेकर विवादित टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक वर्गों में इसकी आलोचना शुरू हो गई है।

 

वायरल वीडियो में विधायक कथित तौर पर कहते हैं, “बुद्धिमान व्यक्ति कभी क्रांति नहीं करता। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कहीं से बुद्धिमान नहीं थे। क्रांति कब करी? जब बुद्धि में ही बुद्धि नहीं थी। पढ़ा-लिखा भी नहीं था।”

 

इसी वीडियो में विधायक उत्तराखंड राज्य आंदोलन को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कथित रूप से कहते हैं कि “जो क्रांतिकारी आजकल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वो उत्तराखंड आंदोलन के समय अंडाणु भी नहीं बने थे।”

 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने इसे राष्ट्रनायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के सम्मान के विरुद्ध बताते हुए विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में विधायक दिलीप रावत की ओर से अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


 

राजनीति UTTARAKHAND