पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज आंधी-तूफान के चलते एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों में अपने गंतव्य तक पहुंचने को लेकर चिंता बढ़ने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली गंगोलीहाट के प्रभारी श्री कैलाश जोशी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना समय गंवाए वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद कुछ ही समय में सड़क को पूरी तरह साफ कर यातायात सुचारू कर दिया गया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां यात्रियों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों ने भी गंगोलीहाट पुलिस की सराहना की।