“यूकेडी सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही एक हवा है” — कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
सुबोध उनियाल ने एक निजी इंटरव्यू के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “यूकेडी सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही एक हवा है।”
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा मजबूत स्थिति में है और जनता विकास कार्यों के आधार पर सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली राजनीतिक सक्रियता और जमीनी जनाधार में काफी अंतर होता है।
उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में इसे क्षेत्रीय दलों पर भाजपा की सीधी टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, यूकेडी समर्थकों के बीच भी इस बयान को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हालांकि, इस बयान पर अभी तक उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।