🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतितेल के लिए तरस रही दुनिया, लेकिन इन देशो...

तेल के लिए तरस रही दुनिया, लेकिन इन देशों में आज भी कौड़ियों के भाव मिल रहा पेट्रोल

P
By Pahadnews24
May 21, 2026 • 1 min read
तेल के लिए तरस रही दुनिया, लेकिन इन देशों में आज भी कौड़ियों के भाव मिल रहा पेट्रोल
तेल के लिए तरस रही दुनिया, लेकिन इन देशों में आज भी कौड़ियों के भाव मिल रहा पेट्रोल (Photo: Pahad News)

दुनियाभर में बढ़ते युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के बीच जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं, वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां आज भी ईंधन बेहद सस्ते दामों पर मिल रहा है। भारत समेत कई देशों में आम जनता महंगे पेट्रोल से परेशान है, लेकिन वेनेजुएला और ईरान में सरकारें अपने नागरिकों को भारी सब्सिडी देकर राहत दे रही हैं।


 

वेनेजुएला में नागरिकों को भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 10 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिलता है। हालांकि इसके लिए वहां का विशेष पहचान पत्र “फादरलैंड कार्ड” होना जरूरी है। सरकार ने हर नागरिक के लिए 120 लीटर प्रतिमाह का कोटा तय किया है। इस सीमा तक पेट्रोल बेहद सस्ते दाम पर मिलता है, लेकिन कोटा खत्म होने के बाद अतिरिक्त तेल अंतरराष्ट्रीय दरों के हिसाब से खरीदना पड़ता है।


 

वहीं ईरान में नई सब्सिडी व्यवस्था के तहत शुरुआती 60 लीटर पेट्रोल बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाता है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से वहां नागरिकों को करीब 1.20 रुपये प्रति लीटर में पेट्रोल मिल जाता है, जो दुनिया के सबसे सस्ते ईंधन दरों में शामिल है।


 

विशेषज्ञों के मुताबिक, इन देशों में भारी तेल भंडार और सरकारी सब्सिडी की वजह से आम जनता को यह राहत मिल रही है। हालांकि आर्थिक प्रतिबंध, सीमित कोटा और महंगाई जैसी चुनौतियां भी इन व्यवस्थाओं के साथ जुड़ी हुई हैं।


 

राजनीति UTTARAKHAND