🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग नागरसू गुरुद्वारे में बवाल:...

रुद्रप्रयाग नागरसू गुरुद्वारे में बवाल: मारपीट के बाद छत पर चढ़े निहंग, भारी पुलिस बल तैनात

P
By Pahadnews24
June 20, 2026 • 1 min read
रुद्रप्रयाग नागरसू गुरुद्वारे में बवाल: मारपीट के बाद छत पर चढ़े निहंग, भारी पुलिस बल तैनात
रुद्रप्रयाग नागरसू गुरुद्वारे में बवाल: मारपीट के बाद छत पर चढ़े निहंग, भारी पुलिस बल तैनात (Photo: Pahad News)

चमोली। कर्णप्रयाग में हुई हिंसक घटना के बाद शनिवार को नगरासू स्थित गुरुद्वारे में तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए। गुरुद्वारे में कुछ निहंग सिखों और प्रबंधन से जुड़े लोगों के बीच विवाद की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचना पड़ा। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुद्वारे परिसर में मौजूद कुछ लोगों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ निहंग सिख पारंपरिक हथियारों के साथ गुरुद्वारे के विभिन्न तल पर मौजूद हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। हालांकि इन दावों की प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


 

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी नगरासू में एकत्र होने लगे। कर्णप्रयाग में 16 जून को हुई हिंसक झड़प के बाद क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील बना हुआ था, ऐसे में इस नई घटना ने लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।


 

गौरतलब है कि कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों के बीच विवाद हिंसक रूप ले बैठा था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से तीन न्यायिक हिरासत में हैं जबकि एक आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन है।


 

नगरासू की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से लगातार बातचीत की जा रही है और स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अपील की है।


 

फिलहाल नगरासू में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, लेकिन प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय जनता की निगाहें अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई और आधिकारिक बयान पर टिकी हुई हैं।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND