🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeपर्यटननैनीताल में पर्यटकों की शर्मनाक करतूत, ड...

नैनीताल में पर्यटकों की शर्मनाक करतूत, डेरी से 10 किलो पनीर चोरी कर फरार

P
By Pahadnews24
May 19, 2026 • 1 min read
नैनीताल में पर्यटकों की शर्मनाक करतूत, डेरी से 10 किलो पनीर चोरी कर फरार
नैनीताल में पर्यटकों की शर्मनाक करतूत, डेरी से 10 किलो पनीर चोरी कर फरार (Photo: Pahad News)

नैनीताल। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर जहां एक ओर बड़ी संख्या में पर्यटक ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, वहीं कुछ असामाजिक तत्व पर्यटन की छवि खराब करने में भी जुटे हैं। नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र से ऐसी ही एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां तीन पर्यटक डेरी से 10 किलो पनीर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।


 

घटना भीमताल-भवाली मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दूध डेरी की है। बताया जा रहा है कि डेरी के बाहर दूध की भरी और खाली क्रेटें रखी थीं, जिनके बीच सावधानी से रखा गया 10 किलो पनीर का बैग चोर अपने साथ ले गए।


 

सीसीटीवी फुटेज में तीन बाहरी युवक पहले डेरी के आसपास घूमते और रैकी करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद मौका मिलते ही उनमें से एक युवक पनीर से भरा बैग उठाकर तेज़ी से फरार हो जाता है। पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।


 

व्यापारियों ने घटना की शिकायत भीमताल पुलिस से की है और सीसीटीवी फुटेज सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन में ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं और इससे क्षेत्र की छवि भी प्रभावित होती है।


 

पर्यटन UTTARAKHAND