🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeपर्यटनबारिश का असर: आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्...

बारिश का असर: आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर अस्थायी रोक, इनर लाइन परमिट अगले आदेश तक स्थगित

P
By Pahadnews24
July 3, 2026 • 1 min read
बारिश का असर: आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर अस्थायी रोक, इनर लाइन परमिट अगले आदेश तक स्थगित
बारिश का असर: आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर अस्थायी रोक, इनर लाइन परमिट अगले आदेश तक स्थगित (Photo: Pahad News)

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर फिलहाल अस्थायी रोक लगा दी है। जिला प्रशासन पिथौरागढ़ ने यात्रा के लिए जारी किए जाने वाले इनर लाइन परमिट (ILP) को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।

प्रशासन के अनुसार मानसून के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है, जिससे भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और अन्य प्राकृतिक जोखिमों की आशंका बढ़ गई है। ऐसे हालात में यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।

जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने और नए आदेश जारी होने तक अपनी यात्रा स्थगित रखें। साथ ही इस निर्णय से होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है।

आंकड़ों के अनुसार, 1 जुलाई 2026 तक कुल 103 पास जारी किए गए, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 52,441 इनर लाइन परमिट जारी किए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि कुमाऊं के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 1 से 4 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड पैदल मार्ग पर मलबा आने, ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्थर गिरने और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम में सुधार और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।


 

पर्यटन UTTARAKHAND