🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडनैनीताल में दर्दनाक हादसा: होटल की बालकन...

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: होटल की बालकनी से गिरकर 3 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार की खुशियां मातम में बदलीं

P
By Pahadnews24
July 6, 2026 • 1 min read
नैनीताल में दर्दनाक हादसा: होटल की बालकनी से गिरकर 3 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार की खुशियां मातम में बदलीं
नैनीताल में दर्दनाक हादसा: होटल की बालकनी से गिरकर 3 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार की खुशियां मातम में बदलीं (Photo: Pahad News)

नैनीताल: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल में एक दर्दनाक हादसे ने घूमने आए परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मध्य प्रदेश के रायपुर निवासी एक परिवार का तीन वर्षीय मासूम होटल की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे नैनीताल से हल्द्वानी और फिर दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन दिल्ली पहुंचने से करीब 20 किलोमीटर पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, विशाल सोनी अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे और भवाली रोड स्थित जोखिया क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह उनका तीन वर्षीय बेटा होटल की बालकनी में खेल रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह लगभग 20 फीट नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि बालकनी की रेलिंग में सुरक्षा के लिए शीशा नहीं लगा था।

 

हादसे के तुरंत बाद परिजन बच्चे को बी.डी. पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। जांच में सिर और गर्दन में गंभीर चोट व फ्रैक्चर की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, दिल्ली पहुंचने से करीब 20 किलोमीटर पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, हादसे ने पर्यटन स्थलों पर स्थित होटलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले तल्लीताल क्षेत्र के एक होटल में भी रिसेप्शन से गिरकर दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने होटल परिसरों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा और सख्त अनुपालन की आवश्यकता को फिर से उजागर कर दिया है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND