🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडउत्तराखंड क्रांति दल को मिली नई मजबूती,...

उत्तराखंड क्रांति दल को मिली नई मजबूती, कमल किशोर डिमरी सैकड़ों समर्थकों के साथ UKD में शामिल

P
By Pahadnews24
July 5, 2026 • 1 min read
उत्तराखंड क्रांति दल को मिली नई मजबूती, कमल किशोर डिमरी सैकड़ों समर्थकों के साथ UKD में शामिल
उत्तराखंड क्रांति दल को मिली नई मजबूती, कमल किशोर डिमरी सैकड़ों समर्थकों के साथ UKD में शामिल (Photo: Pahad News)

गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) को चमोली जिले में बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हो गए।

पार्टी पदाधिकारियों ने कमल किशोर डिमरी और उनके समर्थकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि डिमरी के लंबे सामाजिक, शैक्षिक और संगठनात्मक अनुभव का लाभ उत्तराखंड क्रांति दल को मिलेगा।

पार्टी का कहना है कि उनके जुड़ने से चमोली सहित पूरे प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और राज्यहित, रोजगार, भू-कानून, मूल निवास तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।उत्तराखंड क्रांति दल ने विश्वास जताया कि कमल किशोर डिमरी के नेतृत्व, अनुभव और जनसमर्थन से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा राज्यहित की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND