🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडधनपाल रावत का ‘धमाका’: UKD प्रत्याशी कुल...

धनपाल रावत का ‘धमाका’: UKD प्रत्याशी कुलदीप रावत के समर्थन में खुलकर आए, बोले—वोट भतीजे को जाएगा

P
By Pahadnews24
August 30, 2026 • 1 min read
धनपाल रावत का ‘धमाका’: UKD प्रत्याशी कुलदीप रावत के समर्थन में खुलकर आए, बोले—वोट भतीजे को जाएगा
धनपाल रावत का ‘धमाका’: UKD प्रत्याशी कुलदीप रावत के समर्थन में खुलकर आए, बोले—वोट भतीजे को जाएगा (Photo: Pahad News)

लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल: धूमाकोट के चर्चित सोशल मीडिया स्टार धनपाल रावत ने उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के प्रत्याशी कुलदीप रावत के समर्थन में खुलकर सामने आकर क्षेत्र की सियासत में हलचल तेज कर दी है। पहाड़ न्यूज 24 से विशेष बातचीत में धनपाल रावत ने स्पष्ट कहा कि उनका वोट उनके भतीजे और उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े कुलदीप रावत को जाएगा।

 

धनपाल रावत को अब तक क्षेत्र में भाजपा समर्थक और लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत का करीबी माना जाता रहा है। हालांकि, शंकरपुर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल की रैली में धनपाल रावत के हाथ में पार्टी का झंडा और गले में UKD का पटका नजर आने के बाद राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ मिल गया है।

 

धनपाल रावत के इस सार्वजनिक समर्थन को कुलदीप रावत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय राजनीतिक हलकों में इसे क्षेत्र में बदलते समीकरणों और कुलदीप रावत की बढ़ती लोकप्रियता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि चुनावी तस्वीर में इस समर्थन का वास्तविक असर कितना पड़ता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा, लेकिन धनपाल रावत के खुलकर UKD के साथ खड़े होने से लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र की सियासत में चर्चाओं का दौर जरूर तेज हो गया है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND