🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeपर्यटन“जज साहब” निकले टोल बचाने वाले चालक, चमो...

“जज साहब” निकले टोल बचाने वाले चालक, चमोली पुलिस ने मौके पर ही उतारा रुतबा

P
By Pahadnews24
June 19, 2026 • 1 min read
“जज साहब” निकले टोल बचाने वाले चालक, चमोली पुलिस ने मौके पर ही उतारा रुतबा
“जज साहब” निकले टोल बचाने वाले चालक, चमोली पुलिस ने मौके पर ही उतारा रुतबा (Photo: Pahad News)

चमोली। जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान चमोली पुलिस ने एक ऐसे वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की, जो वाहन पर “JUDGE” का स्टीकर लगाकर नियमों की धज्जियां उड़ाता पाया गया। शुक्रवार को पाण्डुकेश्वर रजिस्ट्रेशन चेकिंग बैरियर पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रूकम सिंह ने वाहन संख्या UP-14DN-9554 को उस समय रोका, जब चालक लंबी कतार को दरकिनार कर गलत दिशा से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। अन्य वाहन चालकों ने भी उसकी रफ ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी की शिकायत पुलिस से की। पूछताछ में चालक अभय सिंह निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वाहन उसके दोस्त का है और उसके दोस्त का भाई लखनऊ कोर्ट में कार्यरत है। जांच में सामने आया कि वाहन पर लगा “जज” स्टीकर किसी आधिकारिक पहचान के लिए नहीं, बल्कि टोल टैक्स बचाने और लोगों पर रौब जमाने के उद्देश्य से लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही वाहन से स्टीकर हटवाया तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के भ्रामक पदनाम या प्रतीक का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


 

पर्यटन UTTARAKHAND