🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडहल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेकाबू स्कॉ...

हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेकाबू स्कॉर्पियो की टक्कर से चार युवकों की दर्दनाक मौत

P
By Pahadnews24
July 12, 2026 • 1 min read
हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेकाबू स्कॉर्पियो की टक्कर से चार युवकों की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेकाबू स्कॉर्पियो की टक्कर से चार युवकों की दर्दनाक मौत (Photo: Pahad News)

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनपानी–गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियो ने चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के पहिए तक निकल गए और चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने राहुल राजपूत (17), शिवम (25) और अंशुल आर्य (20) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल आदित्य टम्टा (18) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

मृतकों की पहचान राहुल राजपूत पुत्र किशन पाल (हाथीखाल, गोरापड़ाव), शिवम पुत्र बाबूराम (गोरापड़ाव), अंशुल आर्य पुत्र पंकज आर्य (बेरीपड़ाव) और आदित्य टम्टा (गोरापड़ाव) के रूप में हुई है। एक ही हादसे में चार युवाओं की मौत से गोरापड़ाव और बेरीपड़ाव क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND