🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडसल्ट में उक्रांद रैली के बीच मानवता की म...

सल्ट में उक्रांद रैली के बीच मानवता की मिसाल, घायल बुजुर्ग की मदद को आगे आए प्रताप बसनाल

P
By Pahadnews24
May 20, 2026 • 1 min read
सल्ट में उक्रांद रैली के बीच मानवता की मिसाल, घायल बुजुर्ग की मदद को आगे आए प्रताप बसनाल
सल्ट में उक्रांद रैली के बीच मानवता की मिसाल, घायल बुजुर्ग की मदद को आगे आए प्रताप बसनाल (Photo: Pahad News)

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। सल्ट विधानसभा क्षेत्र के बग़जीबोला गांव निवासी 65 वर्षीय बालम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जब वे सड़क सुविधा के अभाव में अपने गांव से करीब 3 किलोमीटर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान चीड़ के पिरुल पर पैर फिसलने से वह लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।


 

हादसे में बालम सिंह के हाथ में फ्रैक्चर, फेफड़े में गंभीर चोट तथा सिर में गहरी चोटें आई हैं। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर उत्तराखंड क्रांति दल के समाजसेवी एवं वरिष्ठ नेता प्रताप बसनाल तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बिना देरी किए घायल बुजुर्ग को रामनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है और उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।


 

प्रताप बसनाल ने पीड़ित परिवार को तत्काल ₹20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन भी दिया है। घटना के दौरान एक ओर जहां सल्ट विधानसभा में उत्तराखंड क्रांति दल की रैली चल रही थी, वहीं दूसरी ओर दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए घायल बुजुर्ग की मदद कर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।


 

स्थानीय लोगों ने प्रताप बसनाल और उत्तराखंड क्रांति दल की इस निस्वार्थ सेवा की सराहना की है तथा बालम सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND