🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडनैनीताल में कल स्कूल-कॉलेज बंद: Orange A...

नैनीताल में कल स्कूल-कॉलेज बंद: Orange Alert के चलते कक्षा 1 से 12 तक अवकाश

P
By Pahadnews24
August 30, 2026 • 1 min read
नैनीताल में कल स्कूल-कॉलेज बंद: Orange Alert के चलते कक्षा 1 से 12 तक अवकाश
नैनीताल में कल स्कूल-कॉलेज बंद: Orange Alert के चलते कक्षा 1 से 12 तक अवकाश (Photo: Pahad News)

नैनीताल, 30 अगस्त। मौसम विभाग द्वारा जनपद नैनीताल के लिए 31 अगस्त 2026 को जारी Orange Alert के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई है।

 

वर्तमान में नैनीताल के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश को देखते हुए नदी-नालों एवं गधेरों में तेज जलप्रवाह तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया है। आदेश के अनुसार सोमवार 31 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND