🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडअब सूरज की ताकत से रोशन होंगे पिलंग-जौड़...

अब सूरज की ताकत से रोशन होंगे पिलंग-जौड़ाऊ गांव, 102 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित

P
By Pahadnews24
August 30, 2026 • 1 min read
अब सूरज की ताकत से रोशन होंगे पिलंग-जौड़ाऊ गांव, 102 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित
अब सूरज की ताकत से रोशन होंगे पिलंग-जौड़ाऊ गांव, 102 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित (Photo: Pahad News)

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के दूरस्थ पिलंग और जौड़ाऊ गांवों में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कुल 102 किलोवाट क्षमता के ऑफ-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं। प्रज्ञा संस्था ने एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से पिलंग में 67 किलोवाट और जौड़ाऊ में 35 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया है। परियोजना का विधिवत शुभारंभ बीते बृहस्पतिवार को किया गया। इसके साथ ही दोनों गांवों में विद्युत वितरण नेटवर्क और सौर जल ताप प्रणाली भी विकसित की गई है।

 

परियोजना से पिलंग के 78 और जौड़ाऊ के 35 परिवार, यानी कुल 113 परिवार सौर ऊर्जा सुविधा से जुड़ गए हैं। पंचायत घरों और विद्यालयों को भी सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए दोनों गांवों में एक-एक हजार लीटर क्षमता के दो-दो सोलर वाटर गीजर भी लगाए गए हैं। तैयार सोलर सिस्टम को संचालन के लिए ग्राम पंचायतों को सौंप दिया गया है।

 

मानसून और सर्दियों में बर्फबारी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने वाले इन दूरस्थ गांवों के लिए ऑफ-ग्रिड सौर ऊर्जा व्यवस्था एक वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में काम करेगी। इससे खराब मौसम में भी स्थानीय स्तर पर बिजली की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी और घरेलू व सामुदायिक जरूरतों के लिए ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी कम होगी।

 

परियोजना के शुभारंभ के अवसर पर ग्राम प्रधान दीपा राणा, अनिता, आशुतोष, भूषण शाह, विजयपाल राणा समेत ग्रामीण और अन्य लोग मौजूद रहे।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND