🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतिपीएम Narendra Modi से सवाल पूछने वाली नॉ...

पीएम Narendra Modi से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार Hele Leng के इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट सस्पेंड

P
By Pahadnews24
May 20, 2026 • 1 min read
पीएम Narendra Modi से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार Hele Leng के इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट सस्पेंड
पीएम Narendra Modi से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार Hele Leng के इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट सस्पेंड (Photo: Pahad News)

नॉर्वे की पत्रकार Hele Leng ने दावा किया है कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं। हेले हाल ही में नॉर्वे में आयोजित संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi से सवाल पूछने की कोशिश को लेकर चर्चा में आई थीं।


 

हेले लेंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह अपना इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने अकाउंट सस्पेंशन का नोटिस भी शेयर किया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया है।


 

हेले ने कहा कि सवाल पूछने के बाद उन्हें ऑनलाइन विरोध और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि वह इससे दुखी नहीं हैं और इसे प्रेस की आजादी के लिए चुकाई जाने वाली “छोटी कीमत” मानती हैं।


 

पत्रकार के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कई लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की आजादी से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की नीतियों से जुड़ा मामला बता रहे हैं।


 

राजनीति UTTARAKHAND