🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडपिरुल और मोबाइल बने मौत की वजह, उत्तरकाश...

पिरुल और मोबाइल बने मौत की वजह, उत्तरकाशी में युवक की दर्दनाक मौत

P
By Pahadnews24
May 21, 2026 • 1 min read
पिरुल और मोबाइल बने मौत की वजह, उत्तरकाशी में युवक की दर्दनाक मौत
पिरुल और मोबाइल बने मौत की वजह, उत्तरकाशी में युवक की दर्दनाक मौत (Photo: Pahad News)

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, उप तहसील जोशियाड़ा क्षेत्र के कुटेटी-जसपुर सिल्याण ग्रामीण मार्ग पर घूमने आए एक युवक का मोबाइल अचानक हाथ से छूटकर पहाड़ी से नीचे गिर गया। मोबाइल को तलाशने के लिए युवक नीचे उतरा, लेकिन पिरुल में पैर फिसलने से वह लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।


 

हादसे में मृत युवक की पहचान विकास गुसाईं (34) पुत्र देवेंद्र सिंह गुसाईं निवासी ग्राम कन्सेण, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। घटना के बाद साथियों द्वारा तत्काल उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्रवाई की तथा शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।


 

बताया गया है कि मृतक ट्रैकिंग दलों के साथ कुकिंग का कार्य करता था। वहीं उसके साथ मौजूद राहुल सिंह रावत और त्रिलोक नाथ, जो ट्रैकिंग गाइड के रूप में कार्यरत हैं, सुरक्षित हैं।


 

गौरतलब है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सूखे पिरुल के कारण फिसलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND