🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंड‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गा...

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से किया संवाद, देशभर से पहुंचे युवा

P
By Pahadnews24
July 18, 2026 • 1 min read
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से किया संवाद, देशभर से पहुंचे युवा
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से किया संवाद, देशभर से पहुंचे युवा (Photo: Pahad News)

देहरादून: देहरादून के बन्नू मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सहित महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और हरियाणा जैसे विभिन्न राज्यों से छात्र शामिल हुए।

 

राहुल गांधी के कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता बन्नू मैदान पहुंच गए। खराब मौसम के बावजूद युवाओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र से पहुंचे दिव्यांग छात्र संजीत भी व्हीलचेयर पर शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उन्होंने मास्टर डिग्री पूरी की है और आगे पीएचडी करना चाहते हैं। उनका कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से छात्रों का मनोबल प्रभावित होता है, इसलिए वे इस मुद्दे पर छात्रों की आवाज़ बुलंद करने की मुहिम का समर्थन करने आए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता दिगंबर सिंह नेगी ने कहा कि वे वर्ष 2002 से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और पार्टी के प्रमुख आयोजनों में लगातार भाग लेते रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे हैं।

 

वहीं, नॉर्थ रेसकोर्स वार्ड-20 के पार्षद वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि उनके क्षेत्र में इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन होना गर्व की बात है। उन्होंने उत्तराखंड में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे युवाओं का मनोबल प्रभावित हो रहा है। उनके अनुसार, राहुल गांधी का यह संवाद छात्रों में नई ऊर्जा और विश्वास जगाने का प्रयास है।

वीरेंद्र बिष्ट ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पहले परेड ग्राउंड के लिए अनुमति और निर्धारित शुल्क जमा कराया था, लेकिन वहां कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद बन्नू मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी देखने को मिली।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND