🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडढाबखाल के पास रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त ह...

ढाबखाल के पास रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

P
By Pahadnews24
June 24, 2026 • 1 min read
ढाबखाल के पास रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
ढाबखाल के पास रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (Photo: Pahad News)

रिपोर्ट- विनोद रावत | कोटद्वार 

 

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के ढाबखाल क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस के सामने अचानक एक स्विफ्ट कार आ गई। बताया जा रहा है कि कार एक ब्लाइंड मोड़ पर खड़ी थी, जिससे बस चालक को समय रहते वाहन दिखाई नहीं दिया। 

कार को बचाने और संभावित टक्कर से बचने के लिए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ की ओर मोड़ दिया, जिससे बस पहाड़ से टकरा गई।

घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की तत्परता और समझदारी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में बस में सवार दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चालक के साहस और त्वरित निर्णय की सराहना की है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND