🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडहादसा: सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकरा...

हादसा: सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

P
By Pahadnews24
August 16, 2026 • 1 min read
हादसा: सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की दर्दनाक मौत
हादसा: सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की दर्दनाक मौत (Photo: Pahad News)

रुद्रपुर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कांस्टेबल भुवन आर्या शुक्रवार देर रात गश्त पर निकले थे। इसी दौरान सेंटर प्वाइंट होटल के पास उनकी बाइक अचानक सड़क पर घूम रहे एक बैल से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2009 बैच के कांस्टेबल भुवन आर्या (41) पुत्र मनीराम, निवासी मित्रपुरम, जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा, हल्द्वानी, ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात थे। शुक्रवार रात वह बाइक से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सेंटर प्वाइंट होटल के पास अचानक सड़क पर आए बैल से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के दौरान बैल का सींग उनके सीने के पास लगा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई थी।

 

भुवन आर्या की मौत की खबर मिलते ही उनके पिता मनीराम, छोटे भाई कमल चंद्र आर्या समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भुवन आर्या तीन भाइयों में बीच के थे। उनके परिवार में पत्नी और सात वर्ष का बेटा है। अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल की मौत की खबर से पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। साथी पुलिसकर्मियों ने भुवन आर्या के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND