🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeराजनीतिभाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश रा...

भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ डैमेज कंट्रोल में जुटे, बोले- पार्टी मौका देगी तो चुनाव लड़ने को तैयार

P
By Pahadnews24
June 12, 2026 • 1 min read
भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ डैमेज कंट्रोल में जुटे, बोले- पार्टी मौका देगी तो चुनाव लड़ने को तैयार
भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ डैमेज कंट्रोल में जुटे, बोले- पार्टी मौका देगी तो चुनाव लड़ने को तैयार (Photo: Pahad News)

हरिद्वार। भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ एक बार फिर राजनीतिक सक्रियता दिखाते नजर आए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ दर्ज कई मामलों में अदालत से उन्हें राहत मिली है, जबकि अन्य मामलों में भी जांच पूरी होने के बाद वे निर्दोष साबित होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि भाजपा उन्हें मौका देती है तो वह आगामी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।


 

सुरेश राठौड़ ने कहा कि उन्होंने कभी किसी ऑडियो या वीडियो के माध्यम से भाजपा के किसी नेता के खिलाफ बयानबाजी नहीं की। यदि उनकी किसी बात से किसी को ठेस पहुंची हो तो वह उसके लिए खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पार्टी कभी नहीं छोड़ी और भाजपा आज भी उनके लिए “मां” के समान है।


 

गौरतलब है कि सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा कथित दूसरी शादी और विभिन्न ऑडियो-वीडियो सार्वजनिक किए जाने के बाद भाजपा ने सुरेश राठौड़ को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वायरल ऑडियो-वीडियो में अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े दावे भी किए गए थे, जिसके बाद मामला काफी चर्चाओं में रहा। हालांकि जांच एजेंसियों को उन दावों की पुष्टि नहीं मिली, लेकिन सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के खिलाफ विभिन्न शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए।


 

जांच के दौरान पुलिस और एसआईटी ने उर्मिला सनावर से पूछताछ की थी और वायरल सामग्री की जांच की थी। दूसरी ओर, सुरेश राठौड़ ने भी उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में कुछ मामलों में दोनों पक्षों को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत मिली।


 

प्रेस वार्ता में सुरेश राठौड़ ने बताया कि हरिद्वार और डालनवाला में दर्ज मामलों की जांच अभी जारी है और उन्हें विश्वास है कि वे निर्दोष साबित होंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कोई ऑडियो या वीडियो जारी नहीं किया और न ही पार्टी के किसी नेता के खिलाफ बयान दिया। अब उनकी इच्छा है कि यदि भाजपा नेतृत्व अवसर दे तो वह फिर से चुनावी मैदान में उतरकर जनता की सेवा करें।


 

राजनीति UTTARAKHAND