🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतितमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलपति विजय का ब...

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलपति विजय का बड़ा फैसला, 717 शराब की दुकानें बंद करने का आदेश

P
By Pahadnews24
May 12, 2026 • 1 min read
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलपति विजय का बड़ा फैसला, 717 शराब की दुकानें बंद करने का आदेश
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलपति विजय का बड़ा फैसला, 717 शराब की दुकानें बंद करने का आदेश (Photo: Pahad News)

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलपति विजय ने पद संभालते ही बड़ा निर्णय लिया है। अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री थलपति विजय ने राज्यभर में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। सरकार के अनुसार ये दुकानें धार्मिक स्थलों, स्कूलों और बस अड्डों के बेहद करीब संचालित हो रही थीं और निर्धारित दूरी के नियमों का उल्लंघन कर रही थीं।


 

सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिन शराब की दुकानों की दूरी धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंड से 500 मीटर से कम पाई गई है, उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक 276 दुकानें धार्मिक स्थलों के पास, 186 दुकानें स्कूलों और कॉलेजों के नजदीक तथा 255 दुकानें बस अड्डों के आसपास स्थित थीं।


 

मुख्यमंत्री थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में “नशा सुरक्षा क्षेत्र” लागू करने का वादा किया था। इसी वादे के तहत यह कार्रवाई की गई है। टीवीके ने हालिया चुनाव में 108 सीटों पर जीत हासिल कर सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाई है।


 

मुख्यमंत्री थलपति विजय 13 मई को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। राज्यपाल ने 10 मई को उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था और उसी दौरान विश्वास मत की तारीख भी तय की गई थी।


 

तमिलनाडु सरकार के इस फैसले को सामाजिक सुधार और युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


 

राजनीति UTTARAKHAND