🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडमुंबई में उक्रांद की दस्तक, उद्धव ठाकरे...

मुंबई में उक्रांद की दस्तक, उद्धव ठाकरे से आशीष नेगी की मुलाक़ात बनी चर्चा का विषय

P
By Pahadnews24
May 17, 2026 • 1 min read
मुंबई में उक्रांद की दस्तक, उद्धव ठाकरे से आशीष नेगी की मुलाक़ात बनी चर्चा का विषय
मुंबई में उक्रांद की दस्तक, उद्धव ठाकरे से आशीष नेगी की मुलाक़ात बनी चर्चा का विषय (Photo: Pahad News)

मुंबई में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण पल देखने को मिला, जब उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आत्मीय मुलाक़ात की। इस दौरान उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों, पलायन, पहाड़ बचाने की मुहिम और क्षेत्रीय अस्मिता को लेकर लंबी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि यह वार्ता लगभग एक घंटे तक चली, जिसमें उत्तराखंड के भविष्य और क्षेत्रीय राजनीति की संभावनाओं पर गंभीर मंथन किया गया।


 

मुलाक़ात के दौरान उद्धव ठाकरे ने उत्तराखंड आंदोलन के समय बालासाहेब ठाकरे द्वारा दिए गए समर्थन को भी याद किया और कहा कि पहाड़ की संस्कृति, पहचान और मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से 1 रुपये का टोकन आर्थिक सहयोग देकर उक्रांद की “पहाड़ बचाओ” मुहिम के प्रति अपना समर्थन जताया।

 

आशीष नेगी ने इस मुलाक़ात को उत्तराखंड की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महाराष्ट्र में क्षेत्रीय अस्मिता की राजनीति ने अपनी मजबूत पहचान बनाई, उसी तरह उत्तराखंड में भी अब मूल मुद्दों को लेकर जनता को एकजुट करने का समय आ चुका है।


 सूत्रों के अनुसार बैठक में उत्तराखंड में बढ़ते पलायन, बेरोज़गारी, जल-जंगल-जमीन, संस्कृति संरक्षण और प्रवासी उत्तराखंडियों की भूमिका जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाक़ात को उक्रांद के बढ़ते प्रभाव और भविष्य की बड़ी रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND