🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडहेलंग–मारवाड़ी बाईपास निर्माण में अनियमि...

हेलंग–मारवाड़ी बाईपास निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, उक्रांद ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

P
By Pahadnews24
August 4, 2026 • 1 min read
हेलंग–मारवाड़ी बाईपास निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, उक्रांद ने डीएम से की कार्रवाई की मांग
हेलंग–मारवाड़ी बाईपास निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, उक्रांद ने डीएम से की कार्रवाई की मांग (Photo: Pahad News)

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) चमोली इकाई ने हेलंग–मारवाड़ी बाईपास निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान बिना स्वीकृत डंपिंग ज़ोन के मलबा सीधे अलकनंदा नदी में डाला जा रहा है, जिससे नदी और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।

  1.  

उक्रांद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि निर्माण स्थल पर लगातार ब्लास्टिंग की जा रही है, जबकि जोशीमठ क्षेत्र पहले से ही भू-धंसाव जैसी संवेदनशील समस्या से जूझ रहा है। पार्टी का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में भारी विस्फोट स्थानीय लोगों की सुरक्षा और पर्यावरण दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

दल ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, अवैध डंपिंग और अनियंत्रित ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा जिम्मेदार एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही निर्माण कार्य को पर्यावरणीय नियमों, न्यायालय के निर्देशों और संबंधित प्राधिकरणों के मानकों के अनुरूप कराने की भी मांग उठाई गई।

 

उत्तराखंड क्रांति दल ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND