🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeराजनीतिकांडा पोखरी में उक्रांद युवा प्रकोष्ठ का...

कांडा पोखरी में उक्रांद युवा प्रकोष्ठ का युवा सम्मेलन आयोजित, संगठन मजबूती और कर्जमुक्त उत्तराखंड पर हुआ मंथन

P
By Pahadnews24
May 27, 2026 • 1 min read
कांडा पोखरी में उक्रांद युवा प्रकोष्ठ का युवा सम्मेलन आयोजित, संगठन मजबूती और कर्जमुक्त उत्तराखंड पर हुआ मंथन
कांडा पोखरी में उक्रांद युवा प्रकोष्ठ का युवा सम्मेलन आयोजित, संगठन मजबूती और कर्जमुक्त उत्तराखंड पर हुआ मंथन (Photo: Pahad News)

बागेश्वर जनपद के कांडा पोखरी गांव में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) युवा प्रकोष्ठ द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के भविष्य, रोजगार, पलायन और आर्थिक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की। सम्मेलन में विशेष रूप से “एग्रो फॉरेस्ट्री” के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांवों में मजबूत मंडी व्यवस्था विकसित कर स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाए, जिससे किसानों, बागवानों और युवाओं को सीधा लाभ मिल सके तथा पलायन रोकने में मदद मिले।

इस अवसर पर उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए युवाओं से गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा और मुद्दों को पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान युवा प्रकोष्ठ की केंद्रीय टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि यदि उक्रांद युवा प्रकोष्ठ से जीतकर कोई विधायक विधानसभा पहुंचता है तो उत्तराखंड राज्य के कर्जमुक्त होने तक वह वेतन नहीं लेगा। साथ ही पूर्व विधायकों और मंत्रियों की पेंशन व्यवस्था समाप्त करने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि जब राज्य पर भारी कर्ज हो तो जनप्रतिनिधियों को त्याग का उदाहरण पेश करना चाहिए।

सम्मेलन में युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत, केंद्रीय संगठन मंत्री गौरव जोशी, रोहित डंडरियाल, अर्जुन कंडारी, केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत, रवि कनियाल तथा यूएसएफ के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के अंत में उत्तराखंड की समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


 

राजनीति UTTARAKHAND