🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Home › उत्तराखंड › पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का अग्न...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का अग्निवीर योजना को लेकर हमला, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल

P
By Pahadnews24
September 17, 2026 • 1 min read
पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का अग्निवीर योजना को लेकर हमला, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का अग्निवीर योजना को लेकर हमला, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल (Photo: Pahad News)

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अग्निवीर योजना को उत्तराखंड के युवाओं और प्रदेश की सैन्य परंपरा से जोड़ते हुए कई सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड के हजारों परिवार पीढ़ियों से सेना में रोजगार को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का आधार मानते आए हैं, ऐसे में युवाओं को चार साल की सेवा के बजाय स्थायी रोजगार की आवश्यकता है।

 

उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना का उत्तराखंड के युवाओं पर विशेष प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय जिलों में बड़ी संख्या में परिवार सेना से जुड़े हैं और युवाओं के लिए सेना में स्थायी नौकरी महत्वपूर्ण रही है। वहीं, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बहुल प्रदेश है और अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं के भविष्य तथा चार साल की सेवा पूरी करने के बाद रोजगार के अवसरों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

 

कांग्रेस नेताओं ने अग्निपथ योजना को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखते हुए अग्निवीरों को नियमित किए जाने की मांग दोहराई। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पकालिक सैन्य सेवा व्यवस्था से युवाओं के स्थायी भविष्य को लेकर अनिश्चितता पैदा हुई है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा दीप जलाने की अपील पर भी सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत ने कहा कि जब देश में कई परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने की चुनौती है, तब जरूरतमंद परिवारों की मदद पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं से दीप जलाने के बजाय आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता को प्राथमिकता देने की बात कही।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND