🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeखेलभारत से भिड़ना पाकिस्तान की कप्तान फातिम...

भारत से भिड़ना पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने ठोका जुर्माना

P
By Pahadnews24
September 8, 2026 • 1 min read
भारत से भिड़ना पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने ठोका जुर्माना
भारत से भिड़ना पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने ठोका जुर्माना (Photo: Pahad News)

दुबई: भारत के खिलाफ महिला एशिया कप मुकाबले में आक्रामक इशारे करना पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को भारी पड़ गया। ICC ने आचार संहिता के उल्लंघन पर फातिमा पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। भारत की पारी के दूसरे ओवर में शेफाली वर्मा को कॉट एंड बोल्ड आउट करने के बाद फातिमा ने पवेलियन की ओर इशारा किया था, जिसे ICC ने आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन माना। खास बात यह है कि 24 महीनों के भीतर यह फातिमा का दूसरा अपराध है, जिससे उनके कुल डिमेरिट पॉइंट्स की संख्या दो हो गई है। फातिमा ने अपना अपराध स्वीकार कर ICC मैच रेफरी द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। 


हालांकि, इस जुर्माने का असर उनकी अगली उपलब्धता पर नहीं पड़ा है और वह हांगकांग चीन के खिलाफ पाकिस्तान की कप्तानी करती नजर आएंगी। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि जीत उसे सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है।


 

खेल UTTARAKHAND