🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeपर्यटननैनीताल: कैंची धाम मेला 2026 की तैयारिया...

नैनीताल: कैंची धाम मेला 2026 की तैयारियां तेज, हल्द्वानी में बड़ी बैठक; शटल बसें, नए पार्किंग स्थल और खास ट्रैफिक प्लान

P
By Pahadnews24
June 10, 2026 • 1 min read
नैनीताल: कैंची धाम मेला 2026 की तैयारियां तेज, हल्द्वानी में बड़ी बैठक; शटल बसें, नए पार्किंग स्थल और खास ट्रैफिक प्लान
नैनीताल: कैंची धाम मेला 2026 की तैयारियां तेज, हल्द्वानी में बड़ी बैठक; शटल बसें, नए पार्किंग स्थल और खास ट्रैफिक प्लान (Photo: Pahad News)

भवाली/हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के पावन कैंची धाम में आयोजित होने वाले ‘श्री कैंची धाम मेला एवं विशाल भंडारे’ को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से हल्द्वानी पुलिस कार्यालय के मीटिंग हॉल में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।


 

बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी ने संयुक्त रूप से की, जबकि यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुई। बैठक में लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।


 

प्रशासन के अनुसार, मेले के दौरान हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर अस्थायी पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे, जबकि श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए विशेष शटल बस सेवा भी संचालित की जाएगी।


 

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और स्थानीय स्वयंसेवकों की सहायता ली जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए विशेष सूचना सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


 

बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन विभागों की टीमों को भी मेले के दौरान 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा गया है। बैठक में उप जिलाधिकारी मोनिका, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सहित रेलवे, परिवहन और रोडवेज विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।


 

प्रशासन का कहना है कि इस वर्ष कैंची धाम मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


 

पर्यटन UTTARAKHAND