🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतिप्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर...

प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग चर्चा में, प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल

P
By Pahadnews24
May 20, 2026 • 1 min read
प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग चर्चा में, प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल
प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग चर्चा में, प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल (Photo: Pahad News)

नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग इन दिनों अंतरराष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूरोपीय देशों की यात्रा के दौरान नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुई एक प्रेस ब्रीफिंग से जुड़ा है।


 

बताया जा रहा है कि संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग के दौरान हेले लेंग ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रेस की आजादी और पत्रकारों के सवालों को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की। उनका सवाल था कि प्रधानमंत्री स्वतंत्र प्रेस के सवालों का जवाब सीधे तौर पर क्यों नहीं लेते। हालांकि कार्यक्रम में उनके सवाल का सीधा जवाब नहीं मिला और कार्यक्रम आगे बढ़ गया।

 

इसके बाद भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हेले लेंग ने मानवाधिकार, प्रेस की स्वतंत्रता और भारत में पत्रकारिता की स्थिति को लेकर सवाल उठाए। इस दौरान भारतीय दूतावास के अधिकारी सीबी जॉर्ज ने भारत के लोकतंत्र, चुनाव प्रक्रिया, ऐतिहासिक विरासत और संवैधानिक व्यवस्था का जिक्र करते हुए जवाब दिया। वहीं पत्रकार लगातार अपने मूल सवालों पर स्पष्ट प्रतिक्रिया मांगती रहीं।


 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल-जवाब का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारिता के अधिकार से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है।


 

इसी बीच हेले लेंग ने दावा किया कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें ऑनलाइन विरोध का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वह इसे “प्रेस की आजादी की छोटी कीमत” मानती हैं।


 

राजनीति UTTARAKHAND