🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडलाठीचार्ज के बीच संसद की ओर बढ़े प्रदर्श...

लाठीचार्ज के बीच संसद की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, जंतर-मंतर से निकला मार्च; कई घायल

P
By Pahadnews24
July 20, 2026 • 1 min read
लाठीचार्ज के बीच संसद की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, जंतर-मंतर से निकला मार्च; कई घायल
लाठीचार्ज के बीच संसद की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, जंतर-मंतर से निकला मार्च; कई घायल (Photo: Pahad News)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार को जंतर-मंतर से संसद की ओर निकाले जा रहे प्रदर्शन मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते हुए संसद मार्ग थाना क्षेत्र तक पहुंच गए।

 

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हजारों लोग रविवार रात से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे। कई लोगों ने पूरी रात वहीं फुटपाथ पर बिताई। सोमवार सुबह जैसे ही संसद मार्च शुरू हुआ, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

 

दिल्ली पुलिस का कहना है कि संसद का सत्र चलने के कारण जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जंतर-मंतर से संसद मार्ग तक लगभग 5,000 पुलिसकर्मी और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात किए गए हैं।

वहीं, प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर संसद की ओर बढ़ते रहे। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND