पहाड़ न्यूज़ 24 | विशेष खबर
उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति में एक बार फिर गुटबाज़ी और दावों का विवाद सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, Uttarakhand Kranti Dal (UKD) से अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित बताए जा रहे कमल जोशी नामक व्यक्ति खुद को “केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष” घोषित कर रहे हैं, जबकि बलबीर नेगी स्वयं को UKD (Democratic) का अध्यक्ष बता रहे हैं।
गौरतलब है कि UKD में पहले भी कई गुट बने थे, लेकिन वर्ष 2017 में विभिन्न गुटों का विलय कर मूल UKD को पुनः स्थापित किया गया था । ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि UKD (Democratic) जैसे नामों से पदों की घोषणा करना भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है।
सूत्रों के अनुसार, संबंधित व्यक्तियों द्वारा संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जा रही है, जिस पर पार्टी के आधिकारिक ढांचे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, UKD के कई कार्यकर्ता इसे “स्वघोषित पद वितरण” बताते हुए संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कदम मान रहे हैं।
इस पूरे मामले में अभी तक पार्टी के आधिकारिक नेतृत्व की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह गतिविधि वास्तविक संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है या फिर केवल व्यक्तिगत दावे हैं।
पहाड़ न्यूज़ 24 इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।