🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeपर्यटन“कर्णप्रयाग में तलवारबाजी पर फूटा गुस्सा...

“कर्णप्रयाग में तलवारबाजी पर फूटा गुस्सा!” “आशीष नेगी की चेतावनी – हाईवे होगा जाम!”

P
By Pahadnews24
June 16, 2026 • 1 min read
“कर्णप्रयाग में तलवारबाजी पर फूटा गुस्सा!” “आशीष नेगी की चेतावनी – हाईवे होगा जाम!”
“कर्णप्रयाग में तलवारबाजी पर फूटा गुस्सा!” “आशीष नेगी की चेतावनी – हाईवे होगा जाम!” (Photo: Pahad News)

देहरादून/कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग में हुए हिंसक विवाद को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों पर तलवारों से हमला कर सिर फाड़ दिए गए, आखिर यह कैसी श्रद्धा है? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम पर जवाब दें। आशीष नेगी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब खुलेआम हथियारों का इस्तेमाल हो रहा था तब पुलिस कहां थी और प्रशासन क्या कर रहा था?


 

उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। एक मामूली विवाद का हिंसक रूप ले लेना किसी भी सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है। घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। नेगी ने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


 

यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों पर शीघ्र और सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। आवश्यकता पड़ने पर बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षा, सम्मान और कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।


 

पर्यटन UTTARAKHAND