🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeपर्यटननगरासू गुरुद्वारा विवाद गहराया, दूसरे दि...

नगरासू गुरुद्वारा विवाद गहराया, दूसरे दिन भी निहंगों का कब्जा; कर्णप्रयाग में इंटरनेट बंद, डीएम-एसपी मौके पर डटे

P
By Pahadnews24
June 21, 2026 • 1 min read
नगरासू गुरुद्वारा विवाद गहराया, दूसरे दिन भी निहंगों का कब्जा; कर्णप्रयाग में इंटरनेट बंद, डीएम-एसपी मौके पर डटे
नगरासू गुरुद्वारा विवाद गहराया, दूसरे दिन भी निहंगों का कब्जा; कर्णप्रयाग में इंटरनेट बंद, डीएम-एसपी मौके पर डटे (Photo: Pahad News)

रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब में शुरू हुआ विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। शनिवार दोपहर शुरू हुए घटनाक्रम के बाद रविवार को भी हालात सामान्य नहीं हो सके। गुरुद्वारे के भीतर मौजूद निहंग सिख प्रशासन की समझाइश मानने को तैयार नहीं हैं, जिसके चलते तनाव लगातार बना हुआ है।


 

बताया जा रहा है कि गुरुद्वारे में 7 से 10 निहंग सिख मौजूद हैं, जबकि कुछ निहंग छत पर चढ़कर विरोध जताते भी दिखाई दिए। इस बीच एक श्रद्धालु को बंधक बनाए जाने की चर्चा ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। हालांकि प्रशासन ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।


 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुरुद्वारे के आसपास भारी पुलिस बल और आईटीबीपी तैनात कर दी गई है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर लगातार मौके पर डटे हुए हैं और वार्ता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

विवाद का असर पड़ोसी जिले चमोली तक पहुंच गया है। रुद्रप्रयाग प्रशासन के अनुरोध पर कर्णप्रयाग में एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं ताकि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाई जा सके।


 

बद्रीनाथ हाईवे से सटे इस गुरुद्वारे में बने हालात को देखते हुए प्रशासन कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव तो है, लेकिन प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है और हेमकुंड साहिब व बद्रीनाथ धाम यात्रा सुचारू रूप से जारी है।


 

नगरासू में क्या होगा अगला कदम, इस पर पूरे उत्तराखंड की नजरें टिकी हुई हैं।


 

पर्यटन UTTARAKHAND